'यादव जी की लव स्टोरी' पर भड़के सपा विधायक पंकज मलिक, सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल- धर्म-जाति के नाम पर लड़ाने का खेल

फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर विवाद गहरा गया है. सपा विधायक पंकज मलिक ने सरकार और सेंसर बोर्ड (CBFC) पर समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया है. उन्होंने सवाल उठाया कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्में बोर्ड से पास कैसे हो जाती हैं. पंकज मलिक ने नसीहत दी कि मेकर्स को विवादित टॉपिक के बजाय मुलायम सिंह यादव और भगत सिंह जैसे महापुरुषों पर फिल्में बनानी चाहिए. उन्होंने सरकार से ऐसी फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की है जो सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ती हैं.

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News https://ift.tt/z3MKjZn
Previous
Next Post »