'अब डॉ. श्रीलीला कहिए', मैरून गाउन में डिग्री थामे इमोशनल दिखीं हीरोइन, फैंस ने दी बधाई तो सितारों ने जताया प्यार

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला ने अभिनय के साथ-साथ अपनी एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई सफलता के साथ पूरी कर ली है. उन्होंने पिछले छह सालों से फिल्मों की शूटिंग और मेडिकल की कठिन पढ़ाई के बीच संतुलन बनाते हुए मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से यह डिग्री हासिल की. उन्होंने सोशल मीडिया पर ग्रेजुएशन की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे अपने स्ट्रगल और मेहनत की जीत बताया. साई पल्लवी के बाद अब श्रीलीला भी 'डॉक्टर' अभिनेत्री बन गई हैं. इस उपलब्धि पर राशि खन्ना और रेमो डिसूजा जैसे सितारों सहित उनके फैंस ने उन्हें 'डॉक्टर श्रीलीला' बनने पर ढेरों बधाइयां दी हैं.

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News https://ift.tt/DcabK3B
Previous
Next Post »