खेतों में लगातार नमी, तापमान में उतार-चढ़ाव और जलजमाव के कारण फसलों में फंगस लगना किसानों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है. इसका असर सीधे पैदावार और गुणवत्ता पर पड़ता है. पत्तियों पर सफेद, काले या पीले धब्बे, तना सड़ना, फल गलना और पौधों का मुरझाना इसके सामान्य लक्षण हैं. जमुई के किसान कुमोद कुमार बताते हैं कि समय पर पहचान और इलाज नहीं होने पर पूरी फसल खराब हो सकती है. हालांकि, शुरुआती चरण में ही कुछ देसी और घरेलू उपाय अपनाकर फंगस पर काबू पाया जा सकता है. कुमोद कुमार के अनुसार, फंगस नियंत्रण के लिए नीम का घोल बेहद प्रभावी है. इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करें, फिर छानकर सप्ताह में दो बार फसल पर छिड़काव करें. इससे फंगल संक्रमण की बढ़ोतरी रुकती है. इसके अलावा छाछ और पानी को लगभग 1:5 के अनुपात में मिलाकर छिड़काव करने से भी लाभ मिलता है. लहसुन और अदरक का घोल भी असरदार है.
from बिहार News in Hindi, बिहार Latest News, बिहार News https://ift.tt/lcET1NQ
from बिहार News in Hindi, बिहार Latest News, बिहार News https://ift.tt/lcET1NQ
ConversionConversion EmoticonEmoticon